चौपारण : चन्दवारा से चौपारण थाना क्षेत्र के पवई स्थित एक पेट्रोल पंप के पास से कोयला लदा 12 चक्का ट्रक जब्त किया गया। कार्रवाई गुरुवार को करीब 11 बजे की गई। जानकारी के अनुसार, ट्रक संख्या BR 27 J 4329 बुधवार की शाम चंदवारा थाना क्षेत्र से निकलकर चौपारण की ओर आया था। इसके बाद ट्रक को पवई स्थित एक पेट्रोल पंप के पास खड़ा कर दिया गया। गुरुवार को चंदवारा पुलिस चौपारण पहुंची और चौपारण थाना पुलिस के सहयोग से ट्रक को जब्त कर अपने साथ ले गई। ट्रक में कोयला लदा था।
पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। ट्रक में लदे कोयले से संबंधित कागजात और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस की ओर से जब्ती के संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है, जानकारी के अनुसार चंदवारा पुलिस इसकी जाँच कर रही है.

0 Comments