चौपारण : हजारीबाग मार्ग पर बरही टोल प्लाजा के समीप बराकर पुल पर शुक्रवार शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बेलाही निवासी प्रयाग ठाकुर की पत्नी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला एक टैंकर की चपेट में आ गई, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि गांव में शोक का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम महिला बराकर पुल के पास थीं, तभी टैंकर की चपेट में आने से यह हादसा हुआ। दुर्घटना में शामिल टैंकर का रजिस्ट्रेशन नंबर UP 78 LN 5939 बताया गया है।
हालांकि, महिला किन परिस्थितियों में टैंकर की चपेट में आईं, इसकी विस्तृत जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। घटना के बाद आसपास के लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना प्रशासन को दी। महिला की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों और परिचितों का रो-रोकर बुरा हाल है। अब सभी की निगाहें प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हैं. स्थानीय पुलिस शव क़ो पोस्टमाटम के लिए भेज़ दिया है.

0 Comments