Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सेवा संकल्प अभियान के तहत 'सेवा सेतु' से जुड़ेगा जन-जन

राँची : सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रदेश अध्यक्ष श्री आदित्य साहू जी ने राँची पूर्वी जिला द्वारा ओरमांझी में आयोजित ‘सेवा सेतु अभियान’ के निमित्त लगाए गए लाभार्थी सह स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने आमजनों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को जाना तथा संबंधित पदाधिकारियों से वार्ता कर उनके समाधान के लिए आवश्यक पहल की। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जनसेवा के माध्यम से जन-जन की समस्याओं का समाधान और जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना ही ‘सेवा सेतु अभियान’ का मूल उद्देश्य है। सेवा और समर्पण के इस संकल्प के साथ भाजपा कार्यकर्ता निरंतर जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत हैं। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री रामकुमार पाहन जी सहित जिला के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments