Hot Posts

6/recent/ticker-posts

रांची: धुर्वा स्मार्ट सिटी के जलाशय में डूबने से एक की मौत, इलाके में सनसनी

रांची। धुर्वा थाना क्षेत्र के स्मार्ट सिटी स्थित जलाशय में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही धुर्वा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की शिनाख्त करने में जुटी है। बताया जा रहा है कि जलाशय के पास स्थानीय लोगों ने शव तैरते देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि यह हादसा है या आत्महत्या। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो पाएगा।

Post a Comment

0 Comments