रांची : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, सांसद संजय सेठ, राज्यसभा सांसद महुआ माजी और कल्पना मुर्मू सोरेन समेत कई गणमान्य लोगों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के विचारों को याद किया गया। उपस्थित लोगों ने कहा कि बापू ने अपने विचारों और संघर्ष के जरिए देश को स्वतंत्रता की राह दिखाई और समाज में शांति, भाईचारे और समानता का संदेश दिया। गांधी जी का जीवन हमेशा मानवता, सामाजिक न्याय और समाज के अंतिम व्यक्ति के हित में काम करने की प्रेरणा देता रहा है।
उनके विचार आज भी लोगों को जनसेवा और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित करते हैं। गांधी जयंती के अवसर पर उपस्थित लोगों ने बापू के आदर्शों को याद करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने और समाज में सद्भाव एवं भाईचारे को मजबूत करने का संदेश दिया।
0 Comments