Hot Posts

6/recent/ticker-posts

रांची: सास की हत्या, पत्नी पर जानलेवा हमला, आरोपी सलमान अंसारी गिरफ्तार

रांची : नरकोपी थाना क्षेत्र में सास की हत्या और पत्नी को गंभीर रूप से घायल करने के सनसनीखेज मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने आरोपी सलमान अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ट्रेन से भागने की फिराक में था, तभी पुलिस ने घेराबंदी कर उसे धर दबोचा। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते सलमान अंसारी ने अपनी सास हकीमन खातून और पत्नी अफसाना परवीन पर लोहे के रॉड से बेरहमी से हमला कर दिया था। इस हमले में सास हकीमन खातून की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि पत्नी अफसाना परवीन गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अफसाना का रिम्स में गंभीर स्थिति में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments