अधिवक्ता सोनिका चौरसिया ने नए चेंबर के साथ शुरू की नई पारी, लोगों को मिलेगा उचित कानूनी मार्गदर्शन....
चौपारण,हजारीबाग : कानूनी सेवा के क्षेत्र में सक्रिय अधिवक्ता सोनिका चौरसिया ने हजारीबाग के इन्द्रप्रस्थ कॉलोनी, बलियंद में अपने नए चेंबर का शुभारंभ किया। चौपारण प्रखंड के केन्दुआ मोड़ की रहने वाली सोनिका चौरसिया लंबे समय से लोगों को कानूनी मामलों में उचित मार्गदर्शन एवं विधिक परामर्श उपलब्ध कराने के लिए तत्पर रही हैं। हजारीबाग में नए चेंबर की शुरुआत के साथ उन्होंने अपनी विधिक सेवाओं को और व्यापक रूप देने की दिशा में कदम बढ़ाया है। अधिवक्ता सोनिका चौरसिया का कहना है कि कानून से जुड़ी जानकारी और सही समय पर उचित विधिक सलाह प्रत्येक व्यक्ति के लिए महत्वपूर्ण है। आम लोगों को कई बार कानूनी प्रक्रिया की जानकारी नहीं होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में उनका प्रयास रहेगा कि जरूरतमंद लोगों को उनके मामलों से संबंधित कानूनी पहलुओं की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ उचित विधिक मार्गदर्शन दिया जा सके।
चौपारण क्षेत्र से जुड़ी रहने के कारण सोनिका चौरसिया का स्थानीय लोगों से भी लगातार संपर्क रहा है। लोगों की कानूनी समस्याओं को समझते हुए उन्हें उचित सलाह और मार्गदर्शन देने के लिए वे लगातार प्रयासरत रही हैं। अब हजारीबाग में नए चेंबर के माध्यम से वे अधिक लोगों तक अपनी विधिक सेवाएं पहुंचाने की दिशा में कार्य करेंगी।उन्होंने कहा कि लोगों का विश्वास, सम्मान और सहयोग ही किसी भी पेशे में आगे बढ़ने की सबसे बड़ी प्रेरणा है। इसी विश्वास को कायम रखते हुए वे अपने कार्य के प्रति पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ लोगों को कानूनी मार्गदर्शन देने का प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि नए चेंबर की शुरुआत उनके लिए केवल एक नई जगह पर काम शुरू करना नहीं, बल्कि लोगों की बेहतर सेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने का अवसर है।नए चेंबर के शुभारंभ पर उन्होंने अपने सभी शुभचिंतकों, सहयोगियों, परिचितों एवं क्षेत्रवासियों के प्रति आभार जताया। साथ ही इस नई शुरुआत पर सभी से स्नेह, शुभकामनाएं एवं सहयोग बनाए रखने की अपील की।चेंबर का पता:इन्द्रप्रस्थ कॉलोनी,बलियंद,हजारीबाग,विधिक परामर्श के लिए संपर्क करे.9123240234

0 Comments