रांची। झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। झारखंड डिजिटल हेल्थ कॉन्क्लेव के दौरान खूंटी, लातेहार, गुमला और चतरा में 10-10 बेड के टेली ICU की शुरुआत की गई। इसके साथ ही मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ योजना और ई-हेल्थ पोर्टल भी लॉन्च किए गए। राज्य में रोबोटिक सर्जरी, HMIS (हॉस्पिटल मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम) और HRIS (हेल्थ रिसोर्स इंफॉर्मेशन सिस्टम) जैसी डिजिटल तकनीकों का विस्तार किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इस पहल से दूर-दराज और ग्रामीण इलाकों के मरीजों को घर बैठे विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह, बेहतर निदान और त्वरित उपचार की सुविधा मिल सकेगी। टेली ICU के माध्यम से गंभीर मरीजों की रिमोट मॉनिटरिंग संभव होगी। विशेषज्ञों का मानना है कि डिजिटल हेल्थ मिशन से झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी और आम लोगों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं आसानी से पहुंचेंगी।

0 Comments