Hot Posts

6/recent/ticker-posts

नमो फुटबॉल टूर्नामेंट की चैंपियन बनी चैथी, रोमांचक फाइनल में दर्ज की शानदार जीत

 कृष्णा कुमार कुशवाहा 

चौपारण (हजारीबाग)। चौपारण में आयोजित नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब चैथी की टीम ने अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए चैथी की टीम ने प्रतिद्वंद्वी टीम को मात देकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। फाइनल मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मैदान में पहुंचे थे। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने जीत के लिए जोरदार संघर्ष किया। पूरे मुकाबले के दौरान खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन किया, जिससे मैदान में मौजूद दर्शकों का उत्साह बना रहा।

खिताबी जीत के बाद चैथी टीम के खिलाड़ियों और समर्थकों में खुशी का माहौल छा गया। आयोजकों की ओर से विजेता टीम को ट्रॉफी एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने खेल भावना और अनुशासन का परिचय दिया। आयोजकों ने कहा कि इस तरह के खेल आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलता है। फुटबॉल जैसे खेल युवाओं को स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के साथ अनुशासन और टीम भावना से जोड़ते हैं।

Post a Comment

0 Comments