Hot Posts

6/recent/ticker-posts

स्वास्थ्य सुविधा जन-जन तक पहुंचाना भाजपा का लक्ष्य

कृष्णा कुमार कुशवाहा 

चौपारण (हजारीबाग)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवाकाल के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी चौपारण प्रखंड द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा सेतु कार्यक्रम का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चौपारण में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चौपारण पूर्वी मंडल अध्यक्ष आरती कौशल ने की, जबकि संचालन चौपारण मध्य मंडल अध्यक्ष रेवाशंकर साव ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सह कार्यक्रम प्रभारी एवं बरही विधानसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साव ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधा जन-जन तक पहुंचाना पार्टी का नैतिक कर्तव्य है। इसी उद्देश्य से यह कार्यक्रम पूरे देश में आयोजित हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री चाहते हैं कि कोई भी व्यक्ति स्वास्थ्य सेवा से वंचित न रहे।इस अवसर पर सैकड़ों महिलाओं एवं बुजुर्गों का स्वास्थ्य जांच किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य कर्मियों, पंचायत प्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से स्वास्थ्य सुविधाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इसी क्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चौपारण प्रखंड के यवनपुर पंचायत भवन पहुंचकर प्रखंड विकास पदाधिकारी नितीश भास्कर से और मानगढ़ पंचायत भवन में अंचलाधिकारी संजय यादव से मुलाकात कर प्रखंड में चल रहे एसआईआर कार्यक्रम का जायजा लिया और सहयोग किया। साथ ही प्रखंड में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा कर विकास की गति तेज करने का आग्रह किया। कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष भरत सिंह, महामंत्री कृष्णा कुमार साव, गुलाब रजक, बालेश्वर साव, मंडल पदाधिकारी सियाराम सिंह, पवन सिंह, अरविंद कुमार साव, सुरेंद्र यादव, बालेश्वर राणा, अशोक कुमार ठाकुर, रेखा देवी, मो. वहाब, केदार साव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments