Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सीएम हेमंत ने अपनी दिवंगत मां के निमित्त भोजन परोसने की निभाई रस्म

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी दिवंगत मां रूपी सोरेन के श्राद्ध कर्म को लेकर अभी रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित अपने पैतृक आवास में हैं। वे परिजनों के साथ श्राद्ध कर्म की हर परंपरा को निभा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अपनी मां के निमित्त भोजन परोसने की रस्म निभाई। उन्होंने पारिवारिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए दिवंगत माता के निमित्त पारंपरिक संस्कारों को निभाया।

मुख्यमंत्री सफेद वस्त्र धारण कर हाथों में पत्तल लिए हुए परिजनों के साथ इस पारंपरिक रस्म को पूरा करते नजर आए। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने पूरी श्रद्धा और सादगी के साथ अपनी मां को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Post a Comment

0 Comments