रामगढ़/बरका-सयाल : झारखंड के कोयलांचल में भ्रष्टाचार के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाई हुई है। सेंट्रल कोलफिल्ड्स लिमिटेड (CCL) के बरका-सयाल क्षेत्र की सौंदा डी कोलियरी में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की टीम ने बुधवार को अचानक छापेमारी की।
क्या है पूरा मामला?
CBI की टीम ने PO (परियोजना पदाधिकारी) ऑफिस में कार्यरत ऑफिस सुपरिटेंडेंट (लिपिक) अभय कुमार बख्शी को घूस की राशि के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि किसी काम के एवज में पैसे की मांग की गई थी, जिसकी शिकायत CBI से की गई थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए CBI ने जाल बिछाया और घूस लेते ही अभय कुमार बख्शी को दबोच लिया।
कोयलांचल में हड़कंप:
इस गिरफ्तारी के बाद से पूरे बरका-सयाल क्षेत्र और CCL मुख्यालय में हड़कंप मच गया है। PO ऑफिस के कई दस्तावेज भी CBI टीम ने जब्त किए हैं। आरोपी को CBI अपने साथ ले गई है और आगे पूछताछ जारी है।
आरोपी: अभय कुमार बख्शी - ऑफिस सुपरिटेंडेंट, PO ऑफिस, सौंदा डी कोलियरी
स्थान: सौंदा डी कोलियरी, बरका-सयाल क्षेत्र, CCL, रामगढ़
एजेंसी: CBI धनबाद/रांची टीम

0 Comments