Hot Posts

6/recent/ticker-posts

रांची - मॉनसून विदा, 16 अक्टूबर से शुरू होगा वैध बालू घाटों का संचालन, सिर्फ 14 घाटों को मिला क्लीयरेंस

रांची : झारखंड में मॉनसून अब विदा हो गया है। इसके साथ ही बालू खनन पर लगी रोक की अवधि 15 अक्टूबर को खत्म हो जाएगी। 16 अक्टूबर से राज्य में वैध बालू घाटों का संचालन फिर से शुरू हो जाएगा। फिलहाल राज्य के 14 बालू घाटों से ही खनन शुरू होने की संभावना है, क्योंकि अब तक सिर्फ 14 घाटों को ही सभी तरह का पर्यावरणीय और प्रशासनिक क्लीयरेंस मिल पाया है।

बड़ा सवाल - बालू है ही नहीं तो खनन कैसे?

हालांकि बताया जा रहा है कि जिन घाटों का टेंडर हुआ है, उनमें कुछ ऐसे भी घाट हैं, जिनमें बालू है ही नहीं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि इन घाटों से वैध तरीके से खनन किस तरह होगा? और इन घाटों के हिस्से का बालू आखिर कहां से खनन किया जाएगा? विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बाकी बचे घाटों के क्लीयरेंस की प्रक्रिया अभी जारी है।

Post a Comment

0 Comments