रांची : रांची रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की अहले सुबह उस समय हंगामा मच गया, जब रात्रि गश्त कर रहे रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवानों और किन्नरों के बीच विवाद के बाद मारपीट और पथराव की घटना हुई।
पार्किंग हटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद
RPF की ओर से चुटिया थाने में दिए गए आवेदन के मुताबिक, स्टेशन के पार्किंग क्षेत्र में 5-6 किन्नरों को हटने का निर्देश देने पर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि RPF जवानों पर पत्थर फेंके गए।
2 जवान घायल, एक की कलाई में फ्रैक्चर
इस घटना में दो जवान घायल हो गए, जिनमें एक की बाईं कलाई में फ्रैक्चर होने की बात कही गई है।
FIR दर्ज
पुलिस को दिए गए आवेदन में लियोनी राय समेत अन्य अज्ञात किन्नरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आवेदन के आधार पर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर चुटिया पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

0 Comments