बाइक शोरूम से लेकर सोने चांदी और बर्तन दुकानों तक रौनक....
चौपारण टीवीएस शोरूम में बढ़ा ग्राहकों का आवागमन,लोगों का विश्वास बना कारोबार की ताकत....
चौपारण (हजारीबाग) : धनतेरस को लेकर चौपारण बाजार पूरी तरह सजकर तैयार हो गया है। पर्व की खरीदारी को लेकर बाजार में उत्साह का माहौल है। बाइक शोरूम, सोने चांदी की दुकानें, बर्तन प्रतिष्ठान,इलेक्ट्रॉनिक्स और मोबाइल दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। दुकानदारों ने ग्राहकों को बेहतर सेवा और पसंद के सामान उपलब्ध कराने के लिए विशेष तैयारियां की हैं। व्यवसायियों को उम्मीद है कि धनतेरस के शुभ अवसर पर बाजार में जमकर धनवर्षा होगी और कारोबार पिछले दिनों की तुलना में बेहतर रहेगा।धार्मिक मान्यता के अनुसार धनतेरस के दिन सोना, चांदी,बर्तन और नए सामान की खरीदारी शुभ मानी जाती है।
इसी परंपरा के चलते लोग अपने बजट के अनुसार खरीदारी की योजना बना रहे हैं। बर्तन दुकानों में स्टील, पीतल, तांबा सहित विभिन्न धातुओं के बर्तनों की आकर्षक रेंज उपलब्ध है। वहीं सोने-चांदी के प्रतिष्ठानों में भी नए डिजाइन के आभूषण ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं।इधर,दोपहिया वाहनों की खरीदारी को लेकर भी लोगों में खास उत्साह देखा जा रहा है। चौपारण स्थित टीवीएस शोरूम में ग्राहकों का आवागमन बढ़ गया है। धनतेरस पर नया वाहन खरीदने की इच्छा रखने वाले ग्राहक विभिन्न मॉडलों की जानकारी लेने और अपनी पसंद की बाइक देखने शोरूम पहुंच रहे हैं। शोरूम में ग्राहकों की बढ़ती दिलचस्पी के साथ लोगों का विश्वास भी लगातार मजबूत हुआ है। ग्राहकों के साथ बेहतर व्यवहार, वाहन की जानकारी और बिक्री के बाद सेवा को लेकर शोरूम अपनी पहचान बनाने में जुटा है।टीवीएस शोरूम संचालक मुकेश सिंह ने बताया कि धनतेरस को लेकर ग्राहकों में अच्छा उत्साह है। शोरूम में लगातार ग्राहक पहुंच रहे हैं और विभिन्न मॉडलों के बारे में जानकारी ले रहे हैं। ग्राहकों का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। हमारा प्रयास है कि हर ग्राहक को उसकी पसंद और बजट के अनुसार बेहतर वाहन तथा संतोषजनक सेवा मिले। पर्व के अवसर पर ग्राहकों को बेहतर अनुभव देने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। बाजार में केवल वाहन और आभूषण ही नहीं, बल्कि इलेक्ट्रॉनिक्स, मोबाइल, सजावटी सामान और घरेलू उपयोग की वस्तुओं की दुकानों में भी रौनक देखने को मिल रही है। स्थानीय कारोबारियों को उम्मीद है कि धनतेरस के दिन सुबह से देर शाम तक बाजार में खरीदारों की भीड़ रहेगी। कुल मिलाकर धनतेरस को लेकर चौपारण बाजार में उत्सव जैसा माहौल है। दुकानदारों की तैयारियां पूरी हैं और ग्राहक शुभ मुहूर्त में खरीदारी के लिए उत्सुक हैं। अब सभी की निगाहें धनतेरस के कारोबार पर टिकी हैं।
0 Comments