पुलिस की तत्परता से चेहरे पर लौटी मुस्कान, लोगों ने की सराहना
रांची : लोअर बाजार थाना पुलिस ने एक बार फिर अपनी तत्परता और ईमानदारी का परिचय देते हुए एक व्यक्ति का खोया हुआ महंगा iPhone बरामद कर उसके असली मालिक को सौंप दिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है। जानकारी के अनुसार, 6 नवंबर को एक व्यक्ति का iPhone कहीं गुम हो गया था। मोबाइल गुम होने के बाद पीड़ित व्यक्ति काफी परेशान था। उसने इसकी शिकायत लोअर बाजार थाना में दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही लोअर बाजार थाना पुलिस ने बिना देर किए कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने तकनीकी जांच और लोकेशन के आधार पर छानबीन की। इसी क्रम में पुलिस को सूचना मिली कि मोबाइल नेताजी नगर इलाके में है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसी दिन नेताजी नगर से खोया हुआ iPhone बरामद कर लिया।
बरामदगी के बाद पुलिस ने मोबाइल की पूरी पहचान और सत्यापन किया। सभी कागजात और पहचान सही पाए जाने के बाद पुलिस ने मोबाइल को उसके वास्तविक मालिक को सौंप दिया। अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर मालिक के चेहरे पर खुशी लौट आई। उन्होंने लोअर बाजार थाना पुलिस का दिल से आभार जताया। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस कार्रवाई की प्रशंसा की। लोगों का कहना है कि लोअर बाजार पुलिस की इस तत्परता से आम जनता का पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है। पुलिस का कहना है कि किसी का भी खोया हुआ सामान मिलने पर उसे थाना में जमा कराना चाहिए, ताकि वह उसके असली मालिक तक पहुंच सके

0 Comments