गुमला: खूंटी में आदिवासी नेता सोमा मुंडा हत्याकांड से जुड़े मामले में लाल देवब्रत नाथ शाहदेव की गिरफ्तारी के विरोध में गुमला जिले के पालकोट प्रखंड में जनाक्रोश देखने को मिला। रविवार को सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण सड़क पर उतरे और प्रतिवाद मार्च निकालते हुए पुलिस कार्रवाई पर सवाल खड़े किए।
प्रतिवाद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन हाय-हाय, खूंटी पुलिस होश में आओ, पुलिस की मनमानी नहीं चलेगी, और राजा साहेब को रिहा करो जैसे नारे लगाए। मार्च में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और युवा शामिल हुए। पूरे क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन को लेकर काफी हलचल का माहौल रहा।
ग्रामीणों का आरोप: “फर्जी तरीके से गिरफ्तार किया गया”
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि देवब्रत शाहदेव को साजिश के तहत फर्जी मामले में गिरफ्तार किया गया है। ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस असली हत्यारों तक पहुंचने की बजाय निर्दोष लोगों को निशाना बना रही है।

0 Comments