Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सुरेखा प्रकाश भाई स्कूल में इंटर हाउस बास्केटबॉल फाइनल: गांधी हाउस ने सुभाष हाउस को 12-8 से हराकर जीता खिताब



रोमांचक मुकाबले में बेहतर तालमेल और रणनीति से मिली जीत, प्राचार्या रीना पांडे ने किया सम्मानित

कृष्णा कुमार कुशवाहा

चौपारण: नवभारत जागृति केंद्र द्वारा संचालित सुरेखा प्रकाश भाई पब्लिक स्कूल, चौपारण में बालिका वर्ग की इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता का शुक्रवार को रोमांचक फाइनल के साथ समापन हुआ। 

खिताबी मुकाबले में गांधी हाउस की खिलाड़ियों ने शानदार खेल, बेहतरीन तालमेल और जुझारूपन का प्रदर्शन करते हुए सुभाष हाउस को 12-8 के अंतर से हराकर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए गांधी हाउस की मैरी कुमारी को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।



ऐसे पहुंचीं दोनों टीमें फाइनल में

प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्या रीना पांडे ने टॉस उछालकर किया। सेमीफाइनल के पहले मुकाबले में गांधी हाउस ने टैगोर हाउस को हराया, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में सुभाष हाउस ने जेपी हाउस को पराजित कर फाइनल में जगह बनाई।

फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। दोनों टीमों ने एक-एक अंक के लिए जमकर संघर्ष किया। गांधी हाउस की खिलाड़ियों ने सधी हुई रणनीति और आक्रामक खेल के दम पर बढ़त बनाए रखी और अंततः 12-8 से जीत दर्ज की।

विजेता टीम गांधी हाउस

विजेता टीम की सफलता में रोशी कुमारी 10-बी, डॉली कुमारी 10-बी, मैरी कुमारी 10-डी, स्नेहा कुमारी 10-सी, आरोशी कुमारी, अंचल कुमारी, वैष्णवी कुमारी, नव्या कुमारी, दिव्या कुमारी, रूपा कुमारी, प्रतिज्ञा कुमारी और साक्षी कुमारी का सराहनीय योगदान रहा।

प्राचार्या ने की सराहना

समापन अवसर पर प्राचार्या रीना पांडे ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने कहा "हमारी छात्राएं शिक्षा के साथ-साथ खेल में भी बेहतर कर रही हैं। अनुशासन, आत्मविश्वास और खेल भावना सराहनीय है। निरंतर अभ्यास से ये छात्राएं जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर स्कूल का नाम रोशन करेंगी।"

प्रतियोगिता में खेल शिक्षक राकेश रंजन ने रेफरी और आशुतोष कुमार ने स्कोरर की भूमिका निभाई। आयोजन को सफल बनाने में अमृता मैसी, अमित राणा एवं शैलेन्द्र गुरु का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments