डॉ. कुमार दुश्यंत देंगे सेवाएं, ओपीडी सुबह 11 से शाम 4 बजे तक; उद्देश्य - दर्दमुक्त और बेहतर जीवन
कृष्णा कुमार कुशवाहा
रांची: पुराने और लंबे समय से दर्द से जूझ रहे मरीजों के लिए पारस एचईसी हॉस्पिटल, रांची ने अत्याधुनिक 'पेन मैनेजमेंट क्लिनिक' की शुरुआत की है।
इस क्लिनिक में नसों के दर्द, जोड़ों के दर्द, फ्रैक्चर के बाद होने वाले दर्द, बार-बार होने वाले सिरदर्द और रीढ़ से जुड़े दर्द का आधुनिक तकनीकों के माध्यम से इलाज उपलब्ध कराया जाएगा।
ये सुविधाएं होंगी उपलब्ध
क्लिनिक में डॉ. कुमार दुश्यंत, कंसल्टेंट एनेस्थीसिया एवं पेन मैनेजमेंट अपनी सेवाएं देंगे। ओपीडी का समय प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है।
मरीजों के लिए यहां नर्व ब्लॉक एवं ट्रिगर प्वाइंट इंजेक्शन, पीआरपी एवं अल्ट्रासाउंड गाइडेड जॉइंट इंजेक्शन, स्पाइन पेन इंटरवेंशन तथा कैंसर पेन मैनेजमेंट एवं पेलिएटिव केयर जैसी उन्नत सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
इन आधुनिक तकनीकों का उद्देश्य लंबे समय से दर्द से परेशान मरीजों को प्रभावी राहत प्रदान करना और उनकी जीवन गुणवत्ता में सुधार लाना है।
"दर्द को नजरअंदाज न करें"
हॉस्पिटल के फैसिलिटी डायरेक्टर डॉ. नीतेश कुमार ने कहा कि "दर्द को लंबे समय तक नजरअंदाज करना कई बार गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। लगातार रहने वाला दर्द व्यक्ति की दैनिक गतिविधियों, कार्यक्षमता और मानसिक स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक प्रभाव डालता है। इसलिए दर्द को सामान्य समस्या मानकर टालने के बजाय समय पर विशेषज्ञ से परामर्श लेना जरूरी है।"
उन्होंने कहा कि पारस हेल्थ का पेन मैनेजमेंट क्लिनिक मरीजों को आधुनिक, सुरक्षित और प्रभावी उपचार उपलब्ध कराने के लिए समर्पित है, ताकि वे दर्दमुक्त और बेहतर जीवन जी सकें।

0 Comments