कृष्णा कुमार कुशवाहा
चौपारण: अवैध बालू परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बालू से लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है।
इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिल रही थी कि बिना वैध कागजात के बालू का परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर वाहन जांच अभियान चलाया गया, जिसमें भगहर रोड से बालू लदा ट्रैक्टर पकड़ा गया।
ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया गया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया की जा रही है तथा बालू के स्रोत और परिवहन से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।
"अभियान लगातार जारी रहेगा"
थाना प्रभारी पंकज कुमार ने कहा कि अवैध खन एवं बालू के अवैध परिवहन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे कार्यों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने लोगों से अपील की कि "अवैध खनन या परिवहन की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।"
थाना प्रभारी ने बताया कि एनजीटी लागू है। ऐसे में थाना क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार पर लगातार नजर रखी जा रही है और ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

0 Comments