Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पाण्डेयपुरा पंचायत सचिवालय भवन मे प्रधानमंत्री आवास प्लस को लेकर ग्राम सभा का आयोजन।

कृष्णा कुमार कुशवाहा 

हंटरगंज(चतरा) :  प्रखंड के पाण्डेयपुरा पंचायत सचिवालय भवन में प्रधानमंत्री आवास प्लस को लेकर ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित हुए ग्राम सभा का आयोजन पाण्डेयपुरा  पंचायत की मुखिया रेनू देवी की अध्यक्षता में किया गया ।ग्राम सभा का आयोजन बहुत ही शांति पूर्वक और सर्व सहमति से किया गया।प्रधानमंत्री आवास प्लस में 1025 से अधिक लाभुकों का सत्यापन किया गया। वहीं मुखिया रेनू देवी और पंचायत सचिव प्राण कुमार ने ग्रामीणों के आश्वासन दिए की जिन योग्य लाभूको का सूची में नाम नहीं प्रखंड सर्वेक्षण कर्मी के द्वारा योग्य लाभूको का नाम काटा गया है उसे प्रखंड विकास पदाधिकारी को हम लोग आवेदन देकर उन लोगों का नाम जुड़वाने का प्रयास करेंगे। पंचायत सचिव प्राण कुमार से जब कुछ लोगों के नाम न होने के कारण पूछा गया तो उन्होंने बोले कि यह सेल्फ फॉर्म भरने की भी प्रक्रिया थी जो गांव में उपस्थित नहीं थे वह अपने से भी भर सकते थे,पंचायत के जितने योग्य लोग गांव, और अपने घर में मौजूद थे, जो पंचायत भवन आए उन सभी का मैं सत्यापन किया।साथ में जिन आयोग्य लोगों का नाम सूची में दर्ज है उसे भी हटाने का कार्य किया जाएगा ,यह ऑनलाइन प्रक्रिया सेल्फ फॉर्म भरने का भी था जिसके कारण कुछ आयोग्य लोग अपने से फॉर्म भरे जिसका ग्राम सभा में निष्पादन किया जाएगा। ग्राम सभा में योग्य लाभुकों का सत्यापन कर प्रखंड कार्यालय भेजने का कार्य किया गया ग्राम सभा में उपस्थित ग्रामीणों मे मुखिया प्रतिनिधि सह समाजसेवी सुनील रजक,उषा देवी,उमेश दांगी,श्री यादव, संगीता देवी,उपमुखिया पंकज प्रसाद, प्रदीप कुमार , बसंत प्रसाद, मोती यादव, एवं सभी वार्डों के वार्ड सदस्य और सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे जिसमें पुरुषों से अधिक महिलाओं की भागीदारी सबसे ज्यादा थी।

Post a Comment

0 Comments