Hot Posts

6/recent/ticker-posts

चौपारण पुलिस का वार: SC-ST एक्ट का आरोपी नकीब अंसारी सलाखों के पीछे

थाना प्रभारी पंकज कुमार बोले- "कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं" 

कृष्णा कुमार कुशवाहा 

चौपारण : चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने कांड संख्या 135/26 में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नकीब अंसारी, पिता अलाउद्दीन अंसारी, ग्राम तेतरिया, थाना चौपारण, जिला हजारीबाग के रूप में हुई है.

थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध दिनांक 19.05.26 को कांड संख्या 135/26 दर्ज किया गया था. इस कांड में भारतीय न्याय संहिता की धारा 115/123/61(2)/64/77/78/79/308(2)/351(2)/352/3(5) एवं एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(i)r/3(i)s के तहत मामला दर्ज है.पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया. पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. थाना प्रभारी पंकज कुमार  ने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments