'अपराधियों में हड़कंप, थाना प्रभारी बोले- अभियान जारी रहेगा'
कृष्णा कुमार कुशवाहा
चौपारण (हजारीबाग) : अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। थाना क्षेत्र के दो अलग अलग मामलों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त और एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार,चौपारण थाना कांड संख्या 163/25 के नामजद अभियुक्त चांद साह उर्फ फजले हसन, पिता मोशीर साह, निवासी ग्राम चयकला को पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार किया। उक्त अभियुक्त काफी समय से पुलिस की नजर में था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे।वहीं,एनआई एक्ट परक्राम्य लिखत अधिनियम केस संख्या 3550/23 में न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर पंकज कुमार, पिता मानकी रविदास, निवासी ग्राम केंदुआ को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को थाना लाकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई।पुलिस ने दोनों गिरफ्तार व्यक्तियों का चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।चौपारण पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के निष्पादन तथा न्यायालय से जारी वारंटों के त्वरित निष्पादन को लेकर लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई से फरार अभियुक्तों और वारंटियों में हड़कंप है।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कानून से बचने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा तथा ऐसे लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से भी अपील की है कि किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय पर कार्रवाई कर क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

0 Comments