Hot Posts

6/recent/ticker-posts

रांची के राज हॉस्पिटल में इलाज में लापरवाही, परिजनों ने किया हंगामा, कहा- पैर में चोट तो इंफेक्शन सिर में कैसे हुआ


राँची 
: रांची के राज अस्पताल में भर्ती 18 वर्षीय राजू कुमार रंजन के परिजनों ने जमकर हंगामा किया और अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही करने का आरोप लगाया है। परिजनों ने अस्पताल पर मनमाने तरीके से 16 लाख रुपए का बिल बनाने का भी आरोप लगाया है। परिजनों ने करीब दो घंटे जमकर हंगामा किया, चिकित्सकों और स्टाफ का घेराव भी किया। प्रबंधन ने हंगामे को शांत कराने का प्रयास किया पर परिजन नहीं माने। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने किसी तरह परिजनों को शांत कराया। परिजनों ने बताया कि दुर्घटना में पैर में गंभीर चोट लगने पर अस्पताल में भर्ती किया था, अब सिर में इंफेक्शन की बात कहकर वेंटिलेटर पर डाल दिया है। जब चोट पैर में थी तो फिर इंफेक्शन सिर में कैसे हो गया, यह पूरी तरह से अस्पताल में इलाज के दौरान लापरवाही है। परिजनों ने कहा कि जब स्थिति बेकाबू हो गई है तो दूसरे अस्पताल में रेफर करने की बात अस्पताल कह रहा है। इसके अलावा 16 लाख रुपए के भुगतान की भी मांग कर रहा है.

इलाज में नहीं हुई लापरवाही, परिजनों ने एम्प्यूटेशन से किया था इनकार

राज अस्पताल प्रबंधन ने मरीज राजू कुमार रंजन के इलाज में लापरवाही के आरोपों को निराधार बताया है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार 24 मई को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल मरीज को पॉलीट्रॉमा, मस्तिष्क में रक्तस्राव, रीढ़, फेफड़ों और कई फ्रैक्चर के साथ भर्ती कराया गया था। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने आईसीयू में स्थापित चिकित्सा मानकों के अनुरूप उपचार किया। प्रबंधन का दावा है कि मरीज के बाएं पैर में गंभीर संक्रमण और रक्त संचार बाधित होने पर जीवन बचाने के लिए कई बार एम्प्यूटेशन की सलाह दी गई, लेकिन परिजनों ने सहमति नहीं दी। अस्पताल ने यह भी कहा कि परिजनों के हंगामे से कई घंटे तक स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं।

Post a Comment

0 Comments