Hot Posts

6/recent/ticker-posts

चौपारण में जेएसएससी की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, एसडीओ ने किया केंद्रों का निरीक्षण


कृष्णा कुमार कुशवाहा 

चौपारण(हजारीबाग) : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा आयोजित झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 रविवार को चौपारण प्रखंड के चार परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त माहोल में संपन्न हुई। यह परीक्षा राज्यभर में तीन पालियों में आयोजित की गई।परीक्षा के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) जोहान टुडू, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी नीतीश भाष्कर ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा व्यवस्था, सुरक्षा एवं आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन का जायजा लिया। उन्होंने केंद्राधीक्षकों एवं प्रतिनियुक्त अधिकारियों को निष्पक्ष एवं पारदर्शी परीक्षा संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

चौपारण में बनाए गए चार परीक्षा केंद्रों में केबीएसएस उच्च विद्यालय, चौपारण में 480 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 115 उपस्थित हुए। अमोली अपूर्वा उच्च विद्यालय, मानगढ़ में 252 में 58, सुरेखा प्रकाश भाई पब्लिक स्कूल, बहेरा में 315 में 68 तथा सिंहपुर मध्य विद्यालय में 216 में 47 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए।परीक्षा के सफल संचालन को लेकर सभी केंद्रों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी। परीक्षा केंद्रों के आसपास एहतियातन भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 (पूर्व की धारा 144) के तहत निषेधाज्ञा लागू रही, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हो सकी।

Post a Comment

0 Comments