शनिवार 18 जुलाई को मौसी बाड़ी से लौटेंगे भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के साथ
कृष्णा कुमार कुशवाहा
चौपारण(हजारीबाग) : रथ द्वितीया के मौके पर चौपारण प्रखंड के सियरकोनी स्थित इस्कॉन मंदिर से भगवान जगन्नाथ की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इस शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सियरकोनी स्थित जगन्नाथ मंदिर से निकलकर कात्यायनी मंदिर चैथी मोड़ मरहेरी होते हुए चतरा मोड़ से बिगहा बाजार स्थित गढ़कली मंदिर मौसी बाड़ी गुरुवार 16 जुलाई को पहुंची। इस रथ यात्रा के मौके पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने इस महा महोत्सव में भाग लिया।अब 2 दिन के प्रवास के बाद भगवान जगन्नाथ वापस अपने धाम यानी सियरकोनी स्थित इस्कॉन मंदिर शनिवार 18 जुलाई को वापस पहुंचेंगे। इस शोभा यात्रा में हजारीबाग चतरा कोडरमा बिहार के गया, नवादा जिलों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और भगवान जगन्नाथ के रथ को श्रद्धालु खींचते हुए मौसी बड़ी तक ले गए। यहां पर भगवान जगन्नाथ बलभद्र और सुभद्रा दो दिनों के प्रवास में रहेंगे बहुदा यात्रा यानी वापसी यात्रा 18 जुलाई दिन शनिवार 2026 को होगी। इस भव्य शोभा यात्रा में बिहार बंगाल के भी श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस भव्य शोभा यात्रा को लेकर प्रशासन के द्वारा व्यापक रूप से सुरक्षा के प्रबंध किए गए थे। पुलिस प्रशासन सुरक्षा, यातायात भीड़ नियंत्रण को लेकर काफी सक्रिय दिखी। मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जीतन डुंग डुंग, अंचल अधिकारी संजय कुमार यादव, प्रखंड विकास पदाधिकारी नितेश भास्कर, चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार तथा आयोजन समिति के सभी पदाधिकारीयों ने इस रथ यात्रा महोत्सव को सफल बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।
इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ बलभद्र एवं सुभद्रा की पूजा अर्चना की। पूरा वातावरण जय जगन्नाथ के उद्घोष से गूंजायमान होता रहा। इस अवसर पर महिलाएं पुरुष युवा और बच्चों ने पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ इस पावन यात्रा में भाग लिया। रथ यात्रा के मार्ग में श्रद्धालुओं ने भगवान का स्वागत कर पूजा अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। चौपारण की यह रथ यात्रा मात्र एक धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि जनमानस की आस्था संस्कृति और सामाजिक समरसता का प्रतीक बन गई। श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ से जिले राज्य और देश में सुख शांति और समृद्धि की कामनाएं की।इस मौके पर हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, संरक्षक सह विधायक मनोज कुमार यादव, सिमरिया विधायक उज्जवल कुमार दास, अध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह, सचिव राजदेव यादव, उपाध्यक्ष संजय सिंह, कोषाध्यक्ष मुनेश्वर गुप्ता, संयोजक अभिषेक सिंह, रामचंद्र सिंह, शशि शेखर, विनोद सिंह, सुमन सिंह, वीरेंद्र रजक, राकेश रंजन आरती कौशल, गुरुदेव गुप्ता, राकेश पांडेय, इंदीवर पीयूष, राहुल रंजन सिंह, रामस्वरूप पासवान, डॉक्टर रामानुज कुमार, भाजपा युवा नेता आकाश जायसवाल समेत कई जनप्रतिनिधि समाजसेवी एवं गणमान्य सम्मिलित हुए।
.jpeg)
0 Comments