Hot Posts

6/recent/ticker-posts

17 वर्षीय दिव्यांग बच्ची को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए विधायक ने उपायुक्त को लिखा पत्र

कृष्णा कुमार कुशवाहा 

बरही (हजारीबाग) : बरही प्रखंड के बरहीडीह गांव निवासी 17 वर्षीय दिव्यांग बच्ची विद्या कुमारी को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने उपायुक्त, हजारीबाग को पत्र लिखा है।विधायक ने पत्र के माध्यम से उपायुक्त से आग्रह किया है कि बच्ची का आधार कार्ड बनवाने के साथ-साथ उसे व्हीलचेयर, दिव्यांग पेंशन एवं अन्य सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। पत्र में उल्लेख है कि विद्या कुमारी पिता स्व. संजय पासवान अत्यंत निर्धन परिवार से है। पिता का निधन वर्ष 2017 में हो चुका है।

 वर्तमान में उसकी मां बेबी देवी मजदूरी कर तीन बच्चों का पालन-पोषण कर रही हैं। विद्या दोनों हाथ-पैर से लाचार है और बिस्तर पर रहने को विवश है। आर्थिक तंगी के कारण परिवार को उसकी देखभाल में भी कठिनाई हो रही है। विधायक ने बताया कि आधार कार्ड नहीं होने के कारण बच्ची को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने मानवीय आधार पर मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश देने का आग्रह किया है। विधायक के इस पहल के बाद परिजनों को उम्मीद है कि प्रशासन की ओर से शीघ्र कार्रवाई कर बच्ची को सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

Post a Comment

0 Comments