Hot Posts

6/recent/ticker-posts

चौपारण में रसोई गैस की खुलेआम कालाबाजारी, 1800-2000 में बिकता सिलेंडर

दुकानदारों पर उपभोक्ताओं के कार्ड से गैस उठाकर ऊंचे दाम में बेचने का आरोप

कृष्णा कुमार कुशवाहा 

चौपारण (हजारीबाग) : चौपारण बाजार में रसोई गैस सिलेंडर की कालाबाजारी चरम पर है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि सरकारी दर 900-1000 रुपये के बजाय 1800 से 2000 रुपये तक में सिलेंडर खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा है। होम डिलीवरी बंद होने से परेशानी और बढ़ गई है।स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ दुकानदार उपभोक्ताओं के राशन कार्ड और गैस कनेक्शन का दुरुपयोग कर रहे हैं। आरोप है कि उपभोक्ता अपना कार्ड जमा करते हैं, दुकानदार उसी कार्ड से एजेंसी से सिलेंडर उठा लेते हैं और फिर उसे खुले बाजार में ऊंचे दाम पर जरूरतमंदों को बेच देते हैं।उपभोक्ताओं ने कहा महीनों से गैस एजेंसी पर सिलेंडर उपलब्ध नहीं है, जबकि आसपास की दुकानों में आसानी से मिल रहा है, लेकिन दाम दोगुना वसूला जा रहा है। 

एक उपभोक्ता ने नाम न छापने की शर्त पर बताया, "हम कार्ड जमा करते हैं, फिर दुकानदार कहता है सिलेंडर नहीं है। बाद में वही सिलेंडर 2000 रुपये में बेचा जाता है।" जिम्मेदार विभाग की कार्रवाई पर सवाल यदि सिलेंडर निर्धारित व्यवस्था के तहत उपभोक्ताओं के लिए जारी हो रहे हैं, तो वही सिलेंडर खुले बाजार में 1800-2000 रुपये में कैसे पहुंच रहे हैं? उपभोक्ताओं के कार्ड के जरिए गैस उठाने और उसे ऊंची कीमत पर बेचने के आरोपों की जांच जरूरी है। उपभोक्ताओं ने प्रशासन और जिला आपूर्ति विभाग से पूरे मामले की जांच कर दोषी पाए जाने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments