विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने लिया हिस्सा, शिक्षकों ने बढ़ाया हौसला
कृष्णा कुमार कुशवाहा
चौपारण(हजारीबाग) : प्रखंड क्षेत्र के मानगढ़ में अवस्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में वार्षिक उत्सव का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में छात्राओं के लिए विभिन्न प्रकार की खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लिया, वहीं शिक्षकों ने उनका उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम की शुरुआत चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। इसके बाद विद्यालय परिसर में विभिन्न खेल गतिविधियां आयोजित हुईं। छात्राओं ने अलग-अलग खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खेल के दौरान शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी छात्राओं का उत्साह बढ़ाया और उनका हौसला बढ़ाते हुए अनुशासन एवं टीम भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने की सीख दी।
वार्डेन ललिता कुमारी ने कहा कि इस तरह के आयोजन से छात्राओं में पढ़ाई के साथ-साथ खेल और अन्य गतिविधियों के प्रति रुचि बढ़ती है। खेलकूद बच्चों के शारीरिक विकास के साथ उनके आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को भी मजबूत करता है। इस अवसर पर पूर्व वार्डेन संघमित्रा कुमारी, बाल्मीकि मुनि, शिक्षक प्रकाश कुमार, ब्रह्मदेव साव, पूनम राणा, रीता कुमारी, चंदा कुमारी, आरती कुमारी, सबिता महतो, ऊषा कुमारी, विकास सिन्हा समेत विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्राएं मौजूद थीं।

0 Comments