डॉक्टर रातभर नदारद, पिता रियाज मियां देता रहा दिलासा - बस आ रहे हैं नर्स के सुबह सुई लगते ही गई मरीज की जान
कृष्णा कुमार कुशवाहा/अखिलेश पांडेय
इटखोरी (चतरा) : क्या चंद रुपयों के लालच में इंसानी जिंदगी का सौदा किया जा रहा है? चतरा जिले के इटखोरी से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है, जहां एक प्राइवेट शेफ जोन अस्पताल मरीज के लिए डेथ जोन मौत बन गया।रात 1:30 बजे से सुबह 10 बजे तक तड़पता रहा मरीज:घटना सोमवार देर रात की है। इटखोरी थाना क्षेत्र के परोका गांव निवासी 50 वर्षीय अशोक राम पेट के असहनीय दर्द से तड़प रहे थे। परिजन उन्हें आनन-फानन में इटखोरी के सेफ जोन अस्पताल लेकर पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि रात 1:30 बजे से सुबह 10 बजे तक अस्पताल में कोई डॉक्टर नहीं आया।मृतक के भाई उमेश राम और बेटी डॉक्टर के पिता रियाज मियां के सामने गिड़गिड़ाते रहे कि मरीज की हालत बिगड़ रही है, उसे हजारीबाग रेफर कर दिया जाए, लेकिन रियाज मियां ने उन्हें जबरन रोके रखा और कहा - "घबराओ मत, डॉक्टर साहब बस आ रहे हैं, सब ठीक हो जाएगा।"एक सुई और खत्म हो गई जिंदगी: परिजनों के अनुसार सुबह करीब 10 बजे एक नर्स आई और बिना डॉक्टर की मौजूदगी में एक चमत्कारी इंजेक्शन लगा दिया। सुई लगते ही अशोक राम के प्राण पखेरू उड़ गए ।
मौत के बाद अस्पताल में कोहराम मौत की खबर फैलते ही परिजनों का सब्र का बांध टूट गया। देखते ही देखते अस्पताल के पास लोगों की भीड़ जमा होने लगी।अशोक राम की मृत्यु की खबर सुनकर लोग आक्रोशित हो उठे आक्रोशित भीड़ ने अस्पताल में जमकर तांडव मचाया। अस्पताल की खिड़कियों और दरवाजों के शीशे चकनाचूर कर दिये। परिसर में खड़ी वैगनआर कार को भी नहीं बख्शा गया, उसके आगे-पीछे के शीशे तोड़ डाले गए।स्थिति बेकाबू होते देख इटखोरी थाना पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। डीएसपी सुनील कुमार सिंह स्वयं मोर्चा संभाले हुए थे। पुलिस ने उग्र भीड़ के बीच से सेफ पैसेज बनाकर मुख्य आरोपी डॉ. कुद्दुस, उनके पिता रियाज मियां और नर्स समेत 4 लोगों को हिरासत में लिया है।क्या मोटी रकम से दब जाएगी फाइल? विश्वस्त सूत्रों की मानें तो इस मौत को रफा-दफा करने के लिए पर्दे के पीछे बिचौलिये का बड़ा खेल चल रहा है। मोटी रकम लेकर मामले को मैनेज करने का खेल शुरू हो चुका है।हालांकि, भारी जनाक्रोश के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया है। चतरा के सिविल सर्जन डॉ. सत्येंद्र कुमार सिन्हा ने मीडिया को स्पष्ट कहा है कि आज माहौल गर्म होने के कारण सील की कार्रवाई नहीं की गई, लेकिन कल हर हाल में सेफ जोन अस्पताल को सील कर दिया जाएगा।अब बड़ा सवाल यही है कि क्या कल वाकई इस मौत की दुकान पर ताला लगेगा या फिर दलालों के आगे न्याय दम तोड़ देगा?

0 Comments