कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी अनिमेष नैथानी का बड़ा एक्शन, दोनों अनुभवी अधिकारियों को महत्वपूर्ण थानों की जिम्मेदारी
कृष्णा कुमार कुशवाहा
चतरा : जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं अपराध पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। दो थाना प्रभारियों का तबादला कर उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।पुलिस अधीक्षक के गोपनीय शाखा से इस बाबत आदेश निर्गत कर दिया गया है। नवपदस्थापित प्रभारियों को यथाशीघ्र अपने-अपने थानों में योगदान देने का निर्देश दिया गया है।किसे कहाँ मिली जिम्मेदारी:संदीप कुमार: टंडवा थाना में पदस्थापित 2018 बैच के पुलिस अवर निरीक्षक संदीप कुमार को हंटरगंज थाना प्रभारी बनाया गया है। संदीप कुमार इससे पूर्व राजपुर थाना प्रभारी, सदर और टंडवा थाना में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।दिलेश्वर कुमार: 2012 बैच के अनुभवी पुलिस अवर निरीक्षक दिलेश्वर कुमार को गिद्धौर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे इससे पहले वशिष्ठनगर-जोरी थाना प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
पुलिस अधीक्षक ने दोनों के पूर्व अनुभव को देखते हुए गिद्धौर व हंटरगंज जैसे संवेदनशील थानों की कमान सौंपी है।हंटरगंज था प्रभारी विहीन, पुरुषोत्तम लाइन हाजिर:गौरतलब है कि पुलिस अवर निरीक्षक प्रभात कुमार के तबादले के बाद से हंटरगंज थाना प्रभारी का पद रिक्त था। वर्तमान में हंटरगंज पुलिस निरीक्षक विपिन कुमार अतिरिक्त प्रभार में थे। वहीं गिद्धौर थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री को लाइन क्लोज कर दिया गया है।पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने कहा कि जिले में बेहतर कानून-व्यवस्था और प्रभावी पुलिसिंग के लिए अधिकारियों को उनकी कार्यक्षमता के अनुरूप जिम्मेदारियां दी जा रही हैं। नवपदस्थापित प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में अपराध पर अंकुश, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आम लोगों की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का कड़ा निर्देश दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिसिंग में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

0 Comments