हजारीबाग : हज़ारीबाग़ जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में झारखंड अलग राज्य के आंदोलनकारी सह पूर्व सांसद टेकलाल महतो की 15वीं पुण्यतिथि तथा निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित कांग्रेस की मांगों एवं मतदाता अधिकारों की रक्षा से जुड़े विषयों पर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष सह जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष निसार खान ने की। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य रूप से उपस्थित प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि वोट लोकतंत्र की नींव है। वोट से हमारे सार्वजनिक संस्थानों को वैधता मिलती है, यह कड़ी आधुनिक भारत की पहचान है।
आज यह कड़ी टूट गई है, और भारत में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। वोट को खत्म करके इस सरकार और चुनाव आयोग ने हर भारतीय की आवाज पर हमला किया है। इस सरकार ने चोरी किए गए वोटों के दम पर जो कुछ भी किया है वह गैर कानूनी है। वोट चोरी से चुना गया सांसद गैर कानूनी तरीके से अपने सीट पर बैठे हैं, और उस सांसद के समर्थन से पास हुआ हर कानून गैर कानूनी है। पूर्व विधायक उमाशंकर शंकर अकेला ने टेकलाल बाबू के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे मांडू विधानसभा से पांच बार विधायक चुने गए तथा गिरिडीह लोकसभा से सांसद चुने गए। उन्होंने झारखंड अलग राज्य के आन्दोलन को गति देने और मजबूती प्रदान करने में अग्रणी भूमिका निभाई थी। सदर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने कहा कि वे सदा धोती-कुर्ता पहनते थे और उनके कंधे पर एक हरा गमछा उनकी जीवन शैली की पहचान थी। बैठक का संचालन महासचिव बाबर अंसारी जबकि धन्यवाद ज्ञापन सोनी मेहता ने किया।
बैठक में प्रदेश कॉर्डिनेटर विनोद कुशवाहा, प्रदेश सचिव नवीन कुमार, पूर्व अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह, विनोद सिंह, कृष्णदेव प्रसाद सिंह, मकसूद आलम, सलीम रजा, सुनील अग्रवाल, रविन्द्र प्रताप सिंह, संजय सिंह, दिलीप कुमार रवि, जावेद इकबाल, राजू चौरसिया, सरदूल होदा, रघु जायसवाल, विजय कुमार सिंह, सुनील ओझा, परवेज अहमद, मनोज नारायण भगत, गुड्डु सिंह, कृष्णा किशोर प्रसाद, अभिषेक राज, कैलाश पति देव, अब्दुल मनान वारसी, नरसिंह प्रजापति, अजित सिंह, नौशाद आलम, सरयू यादव, निसार अहमद भोला, बबिता कुमारी, पंचम पासवान, अनिल कुमार भुईयां, भैया असीम कुमार, जुबैर खान, मुगेश्वर चौधरी, मुस्ताक अंसारी, विनोद साव, अरूण कुमार सिन्हा, मिथिलेश कुमार मेहता, इकबाल अहमद, जय कुमार महतो, गिरजा शंकर, संजीत कुमार के अतिरिक्त सैकड़ों कांग्रेसी उपस्थित थे।

0 Comments