कृष्णा कुमार कुशवाहा
चौपारण (हजारीबाग): राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर गो-तस्करी की आशंका व्यक्त करते हुए बरही विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी केदार यादव ने शासन और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।उन्होंने कहा कि जीटी रोड पर निगरानी व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जाना चाहिए। यदि इस मार्ग पर किसी प्रकार की अवैध गतिविधि संचालित हो रही है, तो उस पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जानी आवश्यक है। केदार यादव ने मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक और जिला प्रशासन से इस विषय को गंभीरता से लेने का आग्रह किया।
उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की सघन जांच और नियमित गश्त सुनिश्चित करने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। इसकी गरिमा और विश्वसनीयता को बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। किसी भी आरोप की सत्यता निष्पक्ष जांच के माध्यम से ही सामने आनी चाहिए। अंत में उन्होंने प्रशासन से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने का अनुरोध किया।

0 Comments