सपरिवार पहुंचे दोनों अधिकारी, मंदिर परिसर के विकास व श्रद्धालुओं की सुविधा पर दिया जोर
कृष्णा कुमार कुशवाहा
हंटरगंज (चतरा) : प्रखंड क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध मां कौलेश्वरी मंदिर में रविवार को उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के प्रमंडलीय आयुक्त विजय कुमार गुप्ता और झारखंड स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव ललित मोहन शुक्ला सपरिवार पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने मां कौलेश्वरी की विधिवत पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद लिया।पूजा-अर्चना के बाद दोनों अधिकारियों ने कौलेश्वरी मंदिर के इतिहास और धार्मिक महत्व की जानकारी ली।मंदिर परिसर में स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की बात कही। इसके साथ ही पहाड़ पर स्थित शिव मंदिर, सरोवर और प्राचीन अवशेषों का निरीक्षण किया तथा पांचों पांडवों से जुड़े प्राचीन अवशेषों का भी अवलोकन किया।इस दौरान अधिकारियों ने कौलेश्वरी परिसर के समग्र विकास पर जोर दिया। संयुक्त सचिव ललित मोहन शुक्ला ने पहाड़ के ऊपर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्राथमिक उपचार की व्यवस्था उपलब्ध कराने की आवश्यकता बताई। उन्होंने चिकित्सा प्रभारी डॉ. वेद प्रकाश को फर्स्ट एड की सुविधा सुनिश्चित करने को कहा, ताकि किसी श्रद्धालु को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर तत्काल प्राथमिक उपचार मिल सके।
अधिकारियों के आगमन पर कौलेश्वरी विकास प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सह एसडीओ जहूर आलम, सचिव सह हंटरगंज अंचल अधिकारी रितिक कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी निखिल गौरव कमान कच्छप और थाना प्रभारी संदीप कुमार ने पुष्पगुच्छ एवं माता कौलेश्वरी का स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।मौके पर चिकित्सा प्रभारी डॉ.वेद प्रकाश, अमरेंद्र सिंह, कौशलेंद्र सिंह समेत कौलेश्वरी विकास प्रबंधन समिति के सदस्य मौजूद रहे। समिति की ओर से दोनों अधिकारियों को माता कौलेश्वरी का स्मृति चिन्ह भेंट किया गया तथा कौलेश्वरी धाम के विकास से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा गया।इसके बाद दोनों अधिकारी हटवारिया पार्क पहुंचे और वहां की व्यवस्थाओं एवं विकास कार्यों का निरीक्षण किया। अधिकारियों के दौरे से कौलेश्वरी धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा, स्वास्थ्य व्यवस्था, स्वच्छता और पर्यटन विकास को लेकर उम्मीदें बढ़ी हैं।

0 Comments