कृष्णा कुमार कुशवाहा
इटखोरी (चतरा) : में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सिमरिया विधायक कुमार उज्ज्वल दास के नेतृत्व में झंडा चौक स्थित हनुमान मंदिर परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ हुआ। विधायक उज्ज्वल दास एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के लिए प्रार्थना की। इसके पश्चात केक काटकर जन्मोत्सव मनाया गया और दीप व मोमबत्तियां जलाकर खुशी का इजहार किया गया।
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक पटल पर अपनी सशक्त पहचान बनाई है और देश आत्मनिर्भरता के पथ पर तेजी से अग्रसर है। उन्होंने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह, महामंत्री शक्ति सिंह, मुखिया संघ अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि रंजय भारती, प्राचार्य दुलार हजाम, सांसद प्रतिनिधि कृष्णा साव, ज्ञानी यादव, जयकुमार दास, जगदीश यादव, विक्की केसरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्कूली बच्चे उपस्थित थे।
0 Comments