Hot Posts

6/recent/ticker-posts

हजारीबाग पुलिस का वाहन चोर गिरोह पर शिकंजा, 17 बाइक जब्त, 7 अपराधी गिरफ्तार

कृष्णा कुमार कुशवाहा 

हजारीबाग : जिले में लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए हजारीबाग पुलिस ने बड़ी और प्रभावी कार्रवाई की है। पुलिस की विशेष टीम ने सक्रिय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 17 मोटरसाइकिल चोरी के मामलों का खुलासा किया है। पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बनाई गई विशेष टीम ने छापेमारी कर 7 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से चोरी की 17 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।

खुलासा: 

एसपी को सूचना मिली थी कि जिले में दोपहिया वाहन चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं। इसी के तहत एसपी के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर गिरोह के सदस्यों को चिन्हित कर धर दबोचा। पूछताछ में अपराधियों ने 17 चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की बरामद की गई सभी मोटरसाइकिलें जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चोरी की गई थीं। पुलिस अब इनके खरीदारों के नेटवर्क को भी खंगाल रही है। गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ जारी है और इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। इस कार्रवाई के बाद वाहन चोरों में हड़कंप मच गया है।

Post a Comment

0 Comments