Hot Posts

6/recent/ticker-posts

विश्वकर्मा पूजा पर घर-घर गूंजे जयकारे, औजारों और मशीनों की हुई पूजा

कृष्णा कुमार कुशवाहा 

इटखोरी (चतरा) : देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना को लेकर गुरुवार को क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा। घरों के साथ-साथ दुकानों, गैराज, वर्कशॉप, प्रतिष्ठानों एवं विभिन्न कार्यस्थलों पर विधि-विधान से भगवान विश्वकर्मा की पूजा की गई। इस दौरान लोगों ने अपने काम में इस्तेमाल होने वाले औजारों, मशीनों, वाहनों एवं अन्य उपकरणों की भी पूजा कर सुख-समृद्धि और उन्नति की कामना की।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान विश्वकर्मा को सृष्टि का दिव्य शिल्पकार, वास्तुकार और निर्माण कला का अधिष्ठाता माना जाता है। इसी कारण यह पर्व विशेष रूप से कारीगरों, शिल्पकारों, इंजीनियरों, निर्माण कार्य से जुड़े लोगों और मशीनों से जुड़े व्यवसायियों के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। सुबह से ही लोगों ने अपने कार्यस्थल एवं घरों की साफ-सफाई कर भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना और आरती की।

Post a Comment

0 Comments