Hot Posts

6/recent/ticker-posts

धनबाद बरवाअड्डा के जंगल में चल रही थी नकली अंग्रेजी शराब की फैक्ट्री, पुलिस ने किया भंडाफोड़

धनबाद : बरवाअड्डा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए साधोबाद गांव के समीप ताराटांड़ जंगल में चल रही नकली अंग्रेजी शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। शुक्रवार देर रात हुई छापेमारी में पुलिस ने भारी मात्रा में नकली शराब बनाने का सामान बरामद किया। मौके से कच्चा स्प्रीट, नामी अंग्रेजी ब्रांड के रैपर, खाली बोतलें, ढक्कन और दर्जनों पेटियों में पैक नकली शराब की बोतलें जब्त की गई हैं।पुलिस के अनुसार घने जंगल का फायदा उठाकर गिरोह लंबे समय से नकली शराब तैयार कर सप्लाई कर रहा था। छापेमारी की भनक लगते ही कारोबारी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने सभी सामान जब्त कर थाना पहुंचाया है और फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। इस कार्रवाई के बाद इलाके के अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

Post a Comment

0 Comments