Hot Posts

6/recent/ticker-posts

प्रशांत किशोर को झारखंड प्रदेश एससी कांग्रेस की कमान, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर के पुत्र प्रशांत किशोर को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी

चतरा: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रशांत किशोर को झारखंड प्रदेश एससी कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में AICC के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल द्वारा 08 सितंबर 2026 को प्रेस रिलीज जारी की गई।

प्रेस रिलीज के अनुसार तत्काल प्रभाव से दो राज्यों में एससी विभाग के प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है -

1. श्री निर्मल कोसरे - छत्तीसगढ़

2. श्री प्रशांत किशोर - झारखंड

प्रशांत किशोर झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर के पुत्र हैं। उनकी नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में हर्ष की लहर है।

बधाई देने वालों में -

हजारीबाग जिले के कांग्रेस जिला सचिव सह कांग्रेस अनुसूचित विभाग के प्रदेश सचिव बैजू गहलोत, युवा कांग्रेस के ओम प्रकाश पासवान एवं चतरा जिले के कांग्रेस जिला सचिव सचिन पासवान ने संयुक्त बधाई संदेश जारी किया।उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर की नियुक्ति उनके संघर्ष, संगठन के प्रति समर्पण और अनुसूचित जाति समाज के हितों के प्रति प्रतिबद्धता का सम्मान है। उनके नेतृत्व में झारखंड प्रदेश एससी कांग्रेस को नई दिशा और नई ऊर्जा मिलेगी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि नई जिम्मेदारी के साथ अनुसूचित जाति समाज के अधिकारों, सम्मान और सामाजिक न्याय के मुद्दों को और मजबूती से उठाने का अवसर मिलेगा। बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने तथा उन्हें धरातल पर लागू कराने की दिशा में संगठन को प्रभावी भूमिका निभानी होगी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि प्रशांत किशोर के नेतृत्व में प्रदेश एससी कांग्रेस संगठनात्मक रूप से मजबूत होगी और समाज के वंचित एवं शोषित वर्गों की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाएगी।

Post a Comment

0 Comments