Hot Posts

6/recent/ticker-posts

झारखंड के मनरेगा मजदूरों को राहत, मजदूरी भुगतान के लिए जारी हुए 220 करोड़ रुपये

रांची : त्योहारों के बीच झारखंड के मनरेगा मजदूरों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने मजदूरी भुगतान के लिए 220.06 करोड़ रुपये जारी किए हैं। यह राशि राज्य के विभिन्न जिलों के बीच आवंटित की गई है, ताकि मजदूरों को उनकी मजदूरी का भुगतान किया जा सके। जानकारी के अनुसार, यह राशि विकसित भारत-जी राम जी योजना के तहत मनरेगा की मजदूरी मद में जारी की गई है। मजदूरों के खातों में पैसे भेजने के लिए डीबीटी स्पर्श मॉडल का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके माध्यम से राशि सीधे लाभुकों के बैंक खातों में भेजी जाएगी।

पिछले कुछ महीनों से मजदूरी भुगतान को लेकर राज्य के अधिकारी और कर्मचारी परेशान थे। अब राशि आवंटित होने से भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद है। बताया गया है कि विकसित भारत-जी राम जी योजना लागू होने के बाद झारखंड में मजदूरों की मजदूरी के लिए पहली बार राशि आवंटित की गई है। इससे त्योहारों के दौरान मजदूरी का इंतजार कर रहे ग्रामीण मजदूरों को राहत मिलने की उम्मीद है। अब मजदूरों को अपनी बकाया मजदूरी के भुगतान का इंतजार है। हालांकि, राशि जारी होने के बाद सभी लाभुकों के खातों में पैसा पहुंचने की तारीख को लेकर अलग से जानकारी सामने आना बाकी है।

Post a Comment

0 Comments