चौपारण (हजारीबाग)। चौपारण में पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला के आवास पर कांग्रेस पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मंटू यादव ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला शामिल हुए। बैठक में 7 अक्टूबर 2026 को शहीदे आजम भगत सिंह के जन्मोत्सव एवं पोता भगत सिंह के जन्मदिन को लेकर तैयारियों पर चर्चा की गई, साथ ही संगठन को मजबूत करने पर मंथन किया गया। उमाशंकर अकेला ने कार्यकर्ताओं से 7 अक्टूबर के कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित कराने और क्षेत्र के लोगों को आमंत्रित करने का आग्रह किया। उन्होंने SIR (Special Intensive Revision) - 2026 के दौरान मतदाताओं को हो रही परेशानियों में सहयोग करने की भी अपील की। निर्वाचन आयोग के अनुसार SIR-2026 मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया है, जिसमें मतदाताओं के लिए नाम खोजने, आवेदन की सुविधा उपलब्ध है।
बैठक में जिला कांग्रेस सचिव रेवाली पासवान, पंचायत समिति प्रतिनिधि ताजपुर टुन्नू वर्णवाल, देवलाल साव, लव सिंह, बालकिशन यादव, प्रहलाद सिंह, कोठारी सिंह, मनोज सिंह, यदु यादव, महेश प्रसाद केशरी, रामकुमार पांडेय, नवीन यादव, संजय यादव, मो. सलाम, मो. परवेज, मो. जकाउल्लाह, मो. मतीनउल्लाह, नारायण यादव, महेश यादव, प्रकाश यादव, मो. जमाल, डब्लू अंसारी, आशीष पांडेय, उदय यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0 Comments