हजारीबाग। लोकतंत्र की रक्षा, मताधिकार की सुरक्षा एवं संविधान के मूल्यों को संरक्षित करने के संकल्प के साथ इंडिया गठबंधन के तत्वावधान में आगामी 8 अक्टूबर को डिस्ट्रिक्ट बोर्ड चौक स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर वोट बचाओ देश बचाओ मार्च निकाला जाएगा। इसको लेकर मंगलवार को जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में इंडिया गठबंधन की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पूर्व मंत्री सह जिला अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल ने की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मताधिकार की रक्षा तथा मतदाता सूची में पारदर्शिता सुनिश्चित करना आवश्यक है। इस अभियान के माध्यम से कांग्रेस आम जनता को उनके संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करेगी।बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा केवल राजनीतिक दलों की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। बैठक में इंडिया गठबंधन की ओर से CPI(M) के गणेश कुमार सीटू ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के डायरेक्टर जनरल IT सीमा खन्ना को गिरफ्तार किया जाए। इन लोगों ने एक साजिश के तहत चुनाव आयोग का कार्य निजी कंपनी को दे दिया है।
धन्यवाद ज्ञापन नगर अध्यक्ष परवेज अहमद ने किया। मौके पर कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष भीम कुमार, सीपी के पच्चू राणा, अनिरुद्ध प्रसाद, अनवर हुसैन, राजद के हिरामन यादव, शमशेर आलम, सीपीआई एमएल के सुधीर यादव, प्रदेश कोऑर्डिनेटर बिनोद कुशवाहा, प्रदेश सचिव रेणु कुशवाहा, साजिद अली खान, पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार यादव, अवधेश कुमार सिंह, रजी अहमद, कांग्रेस मीडिया विभाग अध्यक्ष निसार खान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
0 Comments