चतरा (हंटरगंज)। प्रखंड के गोसाईडीह पंचायत अंतर्गत पिंडरा गांव निवासी कामता राम (62) की रविवार को विषैले सांप के डसने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कामता राम धान के खेत को देखने गए थे, इसी दौरान उन्हें सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हंटरगंज लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन उन्हें गया ले जा रहे थे, इसी दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई। बताया गया कि कामता राम कोबना पंचायत की पंचायत समिति सदस्य कंचन भारती के पिता थे। घटना की जानकारी मिलने पर प्रखंड प्रमुख ममता कुमारी, प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश यादव, रीता देवी, राहुल गुप्ता, अरविंद सिंह तथा मुखिया प्रतिनिधि प्रेम कुमार सिंह ने शोक जताया।

0 Comments