Hot Posts

6/recent/ticker-posts

CRIME NEWS: युवक की संदिग्ध मौत से हजारीबाग में हड़कंप, हत्या का आरोप

हजारीबाग : हज़ारीबाग़ जिले के दारू थाना क्षेत्र के चंडी स्थान के समीप एक युवक का शव संदिग्ध हालत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहेरी गांव निवासी बिट्टू कुमार के रूप में हुई है। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।पोस्टमार्टम के बाद आक्रोशित परिजनों ने जिला परिषद चौक पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया और हत्या का आरोप लगाते हुए दोषियों की गिरफ्तारी व मुआवजे की मांग की। सड़क जाम के कारण यातायात पूरी तरह ठप रहा और लोगों को भारी परेशानी हुई।

पुलिस का कहना है कि मामले की सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात है और प्रशासन ने जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया है।

Post a Comment

0 Comments