Hot Posts

6/recent/ticker-posts

चौपारण थाना में थाना दिवस का आयोजन सीओ और थाना प्रभारी ने सुनी तमाम समस्याएं

कृष्णा कुमार कुशवाहा 

चौपारण: थाना परिसर में थाना दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें भूमि विवादों एवं अन्य जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आवश्यक कार्य किया गया। डीसी और एसपी हजारीबाग के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी शिकायतें प्रशासन के समक्ष रखीं। थाना दिवस में बालगोविंद सिंह पिता लालघारी सिंह, (बनऊ), सुरेश कुमार पिता भुवनेश्वर साव (भगहर), संदीप कुमार साव सहित कुल 16 आवेदन प्राप्त हुए। आवेदनों में दबंगता पूर्वक घर निर्माण, भूमि विवाद, भूमि पर अवैध कब्जा, मारपीट एवं अन्य राजस्व मामलों से जुड़ी शिकायतें शामिल रहीं। 

इसे भी पढ़ें: भीम आर्मी ने नशाखोरी, डायन प्रथा एवं सामाजिक सुरक्षा के मुद्दों को एसडीपीओ को कराया अवगत

मौके पर उपस्थित सीओ संजय कुमार यादव ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित मामलों के निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भूमि विवादों का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है तथा ऐसे मामलों को स्थानीय स्तर पर सुलझाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। 


वहीं थाना प्रभारी पंकज कुमार ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में थाना दिवस में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि प्रशासन जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में अंचल निरीक्षक शशिकांत कुमार, थाना प्रभारी पंकज कुमार सहित अंचल एवं पुलिस प्रशासन के अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। प्राप्त सभी आवेदनों पर नियमानुसार

कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सीओ ने बताया कि प्रत्येक शनिवार को थाना परिसर में थाना दिवस का आयोजन

किया जाएगा, ताकि आम लोगों को स्थानीय स्तर पर ही त्वरित न्याय एवं समस्याओं का समाधान मिल सके।

Post a Comment

0 Comments