एसडीपीओ ने सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने पर दिया जोर
कृष्णा कुमार कुशवाहा
बरही: भीम आर्मी भारत एकता मिशन के प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मण के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ए कार्यकर्ताओं ने नवपदस्थापित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) राधा प्रेम किशोर से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र में व्याप्त नशाखोरी, डायन प्रथा तथा सामाजिक एवं कानून-व्यवस्था से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। साथ ही इन समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी प्रशासनिक कार्रवाई की मांग की। प्रतिनिधिमंडल की बातों को सुनने के बाद एसडीपीओ राधा प्रेम किशोर ने आश्वस्त किया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि नशाखोरी और डायन प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन के लिए प्रशासनिक कार्रवाई के साथ-साथ जनजागरूकता भी आवश्यक है। इस दिशा में सामाजिक संगठनों और आम लोगों की सहभागिता महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा जताते हुए सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने की बात कही।
मौके पर बरही पुलिस इंस्पेक्टर बिनोद कुमार भी उपस्थित थे। प्रतिनिधिमंडल में प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मण राव, उपाध्यक्ष टिंकू अंसारी, संरक्षक अजय आनंद, विनोद दास, प्रभु भुइयां, महासचिव मुकेशकुमार, संजय पासवान, अनिल कुमार, सुनील कुमार, आशीष कुमार, सुनील आनंद, राजेश कुमार, विक्की दास सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।
0 Comments