Hot Posts

6/recent/ticker-posts

हंटरगंज में धड़ल्ले से गुजर रहे भारी वाहन हो रहा नो एंट्री उल्लंघन



• स्थानीय लोगों मे आक्रोश सड़क पर मंडरा रहा मौत 

कृष्णा कुमार कुशवाहा

हंटरगंज (चतरा):  हंटरगंज बाजार क्षेत्र में लगने वाले जाम से निजात दिलाने व भारी वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए अनुमंडल प्रशासन द्वारा हंटरगंज थाना क्षेत्र के सोहाद से जोरी थाना क्षेत्र के मुरैनवा तक चतरा - डोभी मुख्य पथ पर सुबह 7 बजे से रात 8 बजे नो एंट्री लागू की गई है। इसके बाबजूद हंटरगंज में नो एंट्री का पालन नहीं किया जा रहा है।अनुमंडल प्रशासन द्वारा लागू नो एंट्री की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। बाजार में नो एंट्री के दौरान भारी वाहनों का प्रवेश निर्बाध हो रहा है। ऐसे में जाम की समस्या से जूझ रहे स्थानीय लोगों और राहगीरों की परेशानियां और बढ़ गई है। सबसे ज्यादा परेशानी कोचिंग में पढ़ रहे बच्चों को हो रही है। ताजा मामला शनिवार दोपहर करीब 2 बजे की हैं जहां नो एंट्री के बावजूद सोहाद की ओर से तीन हाईवा अचानक बाजार में घुस गए। जिससे जाम लग गया। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने चालक से बहस करनी शुरू कर दी। हालांकि कुछ बुद्धिजीवी लोगों ने चालकों को हिदायद देते हुए छोड़ा।नो एंट्री में भारी वाहनों के प्रवेश पर पुलिस कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ पुलिसकर्मियों अपने स्वार्थ के लिए यातायात व्यवस्था के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। पुलिस के सामने से बेखोफ होकर गुजरने वाले भारी वाहन चालकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती दिख रही है।

लोगों को सता रहा है दुर्घटनाओं का डर

नो एंट्री लागू होने के बाद भी बाजार में हाईवा और भारी वाहनों का आवागमन हो रहा है। इस वाहनों के चालकों को इसकी जानकारी होने के बाद भी नो एंट्री में घुस आते हैं और किसी कार्रवाई से बचने के लिए जल्द ही बाजार से निकलने की कोशिश करते हैं और वाहन को तेज रफ्तार में दौड़ाते हैं। जिससे इस सड़कों से गुजरने वाले लोगों को इन तेज रफ्तार वाहनों से दुर्घटनाओं का डर सताता रहता है। ज्ञात हो कि हंटरगंज बाजार में 13 दिन पूर्व हाईवा की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई थी। मौत के बाद सड़क सुरक्षा, दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने को लेकर प्रशासन और पब्लिक के बीच बैठक हुई। लोगों का आरोप है कि बैठक में सिर्फ नियम कागज़ों पर बनाई गई लेकिन धरातल पर नहीं उतरा। उनका आरोप है कि नो एंट्री के बोर्ड और अवरोधक तो लगा दिए गए पर उसका अनुपालन कराने की व्यवस्था नहीं की गई। सब कुछ देख कर भी यातायात के जिम्मेदार मौन बने हुए हैं।पुलिस की कार्यशैली देखकर लगता है कि लोगों को जाम से मुक्ति दिलाने में उसे विशेष रूचि नहीं है।

हालांकि इधर हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने बताया शनिवार को कुछ भारी वाहन घुस आए थे, कल से इस पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और पूरी तरह से नो एंट्री का पालन कराया जाएगा। वही तैनात चौकीदार पर कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments