धुर्वा स्थित पंचमुखी मंदिर में भव्य आयोजन, 10 साल में 4,000 शादियां करा चुकी है संस्था; मुख्य अतिथि सौरभ सिंह बोले—"ऐसे आयोजन मानवीय मूल्यों को मजबूत करते हैं"
कृष्णा कुमार कुशवाहा
रांची। धुर्वा स्थित पंचमुखी मंदिर प्रांगण में जनहित सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में 51 जोड़ों का भव्य सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। सामाजिक समरसता और मानव सेवा की भावना से आयोजित इस कार्यक्रम में नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद और उपहार प्रदान किए गए।
ट्रस्ट की अध्यक्ष रेणु देवी ने बताया कि संस्था पिछले 10 वर्षों से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के युवक-युवतियों का विवाह करा रही है। अब तक ट्रस्ट की ओर से करीब 4,000 शादियां संपन्न कराई जा चुकी हैं।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में न्यूज वेव झारखंड के मालिक एवं समाजसेवी सौरभ सिंह शामिल हुए। उन्होंने नवदंपतियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सहयोग, समानता और मानवीय मूल्यों को मजबूत करते हैं।
इस अवसर पर वरीय पत्रकार एवं समाजसेवी धर्मेंद्र गिरी, रोहित सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने नवदंपतियों को उपहार भेंट कर उनके सुखद एवं सफल वैवाहिक जीवन की कामना की। यह सामूहिक विवाह समारोह सामाजिक सेवा और जनकल्याण का प्रेरणादायी उदाहरण बनकर उभरा।

0 Comments