Hot Posts

6/recent/ticker-posts

ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार, भेजे गए जेल

• अवैध कारोबारियों की सूचना दें, नाम गुप्त रखते हुए की जाएगी कार्रवाई एसडीपीओ

 कृष्णा कुमार कुशवाहा

Barhi: बरही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मंगलवार देर संध्या पदमा ओपी पुलिस ने छापेमारी कर दो युवकों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया। यह जानकारी एसडीपीओ राधा प्रेम किशोर ने बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में दी। गिरफ्तार आरोपियों के पास से कुल पंद्रह ग्राम ब्राउन शुगर तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। 

एसडीपीओ ने बताया कि 2 जून को अपराह्न करीब 3:15 बजे पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि एनएच-20 से चमेली झरना जाने वाले मार्ग पर कुछ लोग अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए उनके नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापेमारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पदमा थाना क्षेत्र के जीहु निवासी संदीप कुमार पासवान (चौबीस वर्ष) तथा इचाक थाना क्षेत्र के बरवा निवासी सुगाभ कुमार राम उर्फ निखिल कुमार ( ताईस वर्ष) के रूप में हुई है। इस संबंध में पदमा ओपी थाना कांड संख्या 177/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 (बी), 22(बी) एवं 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिकहिरासत में भेज दिया गया है। 

वहीं, इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। इस कार्रवाई में एसडीपीओ राधा प्रेम किशोर, पदमा ओपी प्रभारी संचित कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक आलोक कुमार सोरेन, राजेश कुमार हजरा तथा पदमा ओपी रिजर्व गार्ड के जवान शामिल थे। प्रेस वार्ता के दौरान एसडीपीओ ने कहा कि नशा समाज का दुश्मन ही नहीं, बल्कि युवाओं और परिवारों को बर्बाद करने वाला अभिशाप है। उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि ऐसे अवैध कारोबारियों की सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments