Hot Posts

6/recent/ticker-posts

इटखोरी थाना प्रभारी ने वाहन चालकों से सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील

 


• सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा करें 

कृष्णा कुमार कुशवाहा 


इटखोरी (चतरा) थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह ने सड़क सुरक्षा के प्रति वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा है कि सड़क पर वाहन को चलाते समय पूरी तरह सुरक्षा का ध्यान रखें। दोपहिया वाहन चालक विशेष रूप से सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हेलमेट का वाहन चलाते समय अवश्य उपयोग करें। उन्होंने चार पहिया वाहनों के चालकों को भी हमेशा सड़क सुरक्षा के प्रति सजग रहने की अपील करते हुए कहा कि उन्हें भी सड़क सुरक्षा के नियमों का सख्ती से पालन करना चाहिए वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें। थाना प्रभारी ने सभी वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि वे वाहन चलाते समय यातायात के नियमों का अवश्य पालन करें। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील करते हुए कहा कि नाबालिक बच्चों को किसी भी स्थिति में वाहन नहीं चलाने दे। यदि सभी लोग सड़क सुरक्षा और यातायात के प्रति जागरूक होकर नियमों का पालन करें तो बहुत हद तक दुर्घटनाओं से बचाव किया जा सकता है। इसलिए सड़क पर चलते समय हर व्यक्ति को यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए, विशेष रूप से वे लोग जो द्रुत गति से वाहनों का चालन करते हैं उनके लिए यह जरूरी है कि सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहे। आम लोगों की सहभागिता से और जागरूकता से बहुत हद तक सड़क दुर्घटनाओं से बचाव किया जा सकता है। इसलिए आम लोगों को चाहिए कि सड़क पर चलते समय यातायात के नियमों का अनुपालन करें और सुरक्षा नियमों को ध्यान में रखें।

Post a Comment

0 Comments